14 जनवरी 2026 के करेंट अफेयर्स: 28वीं CSPOC कॉन्फ्रेंस, MPATGM टेस्ट, हैदराबाद FIH क्वालिफायर
HIState PCScurrent affairs14 january 2026cspoc
# current affairs# 14 january 2026# cspoc# om birla# mpATGM# drdo# india germany mou# fih hockey qualifier# hyderabad# india open 2026# golden globe awards# death# history# examwise
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
1. भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस (CSPOC) की मेजबानी करेगा
14 जनवरी को नई दिल्ली में 28वें Conference of Speakers and Presiding Officers of the Commonwealth (CSPOC) की मेजबानी भारत कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
यह 3 दिवसीय सम्मेलन 16 जनवरी तक चलेगा।
60+ राष्ट्रमंडल देशों/अर्ध-स्वायत्त संसदों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं।
15 जनवरी को पीएम मोदी संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उद्घाटन करेंगे।
कॉन्फ्रेंस की थीम AI है और समापन पर CSPOC की अध्यक्षता UK हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर को सौंपी जाएगी।
2. DRDO ने थर्ड-जेनरेशन MPATGM का सफल परीक्षण किया
DRDO ने 11 जनवरी को Man-Portable Anti-Tank Guided Missile (MPATGM) का सफल परीक्षण किया।
यह थर्ड-जेनरेशन, फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक मिसाइल है।
टेस्टिंग महाराष्ट्र के अहिल्या नगर (केके रेंज) में हुई।
यह मूविंग टारगेट पर हमला करने में सक्षम स्वदेशी मिसाइल है।
इसे BDL और BEL ने मिलकर तैयार किया है।
मिसाइल को ट्राइपॉड सिस्टम और मिलिट्री व्हीकल से लॉन्च किया जा सकता है।
3. भारत और जर्मनी ने 19 MoU पर साइन किए
12 जनवरी को भारत और जर्मनी ने 19 समझौते (MoU) साइन किए और 8 प्रमुख घोषणाएं कीं।
समझौतों के तहत भारतीयों को वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा मिलने की बात कही गई।
जर्मनी ने ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप के लिए 1.24 बिलियन यूरो फंडिंग का ऐलान किया।
दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार पहुंचा।
खेल करेंट अफेयर्स
4. हैदराबाद FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर की मेजबानी करेगा
हॉकी इंडिया ने 2026 FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर की मेजबानी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ MoU साइन किया।
8 से 14 मार्च 2026 तक हैदराबाद में 8 टीमों वाला क्वालिफायर आयोजित होगा।
टीमें: भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स, ऑस्ट्रिया।
टॉप 3 टीमें FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी।
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से करेंगे।
5. इंडिया ओपन टूर्नामेंट 2026 शुरू
इंडिया ओपन 2026 टूर्नामेंट 13 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ।
यह Super 750 इवेंट है और 18 जनवरी तक चलेगा।
इसमें पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग सहित कई प्रमुख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
निधन
6. केरल कांग्रेस नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन
12 जनवरी को केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ।
वे 80 वर्ष के थे और 1985-1991 तक राज्यसभा सदस्य रहे।
वे लंबे समय तक पार्टी में जनरल सेक्रेटरी व वाइस प्रेसिडेंट रहे।
7. बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का निधन
बांग्लादेशी सिंगर/नेता प्रोले चाकी का 11 जनवरी को निधन हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई।
अवार्ड
8. कैलिफोर्निया में 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी
83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी कैलिफोर्निया में आयोजित हुई।
प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर रहीं।
विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा की गई।
आज का इतिहास: 14 जनवरी
1742: एडमंड हेली (हेली धूमकेतु से जुड़े) का निधन।
2007: नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी।
1977: भारतीय F1 रेसर नारायण कार्तिकेयन का जन्म।
1969: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।