My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
← वापस
15 Jan 2026

15 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: BRICS 2026 लोगो जारी, लक्षद्वीप मेडिकल कैंप, समर हजारिका का निधन

HI State PCS current affairs 15 january 2026 brics 2026
# current affairs # 15 january 2026 # brics 2026 # s jaishankar # brics logo # rajnath singh # lakshadweep medical camp # samar hazarika death # quick commerce # india france strategic dialogue # sikkim e permit # defence current affairs

राष्ट्रीय (NATIONAL)

1. भारत ने 18वें BRICS 2026 की अध्यक्षता संभाली

  • 13 जनवरी को भारत ने आधिकारिक रूप से 18वें BRICS समिट 2026 की अध्यक्षता संभाली।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च की।
  • लोगो में कमल और ‘नमस्ते’ को दर्शाया गया है।
  • यह लोगो विदेश मंत्रालय के सिटिजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर आयोजित ओपन कॉन्टेस्ट से चुना गया।
  • BRICS 2026 की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।
  • BRICS के संस्थापक सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • बाद में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE और इंडोनेशिया पूर्ण सदस्य बने।
  • 2026 में BRICS की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होंगे।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया

  • 13 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया।
  • यह इंडियन नेवी जॉइंट सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप है।
  • कैंप 12 से 16 जनवरी 2026 तक चलेगा।
  • लक्षद्वीप के नागरिकों को मुफ्त मेडिकल चेकअप और इलाज की सुविधा दी जा रही है।
  • कैंप अगत्ती, कावारत्ती, एंड्रोथ, अमिनी और मिनिकॉय द्वीपों में आयोजित किया गया।

3. क्विक कॉमर्स कंपनियों ने ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा हटाया

  • ब्लिंकिट, स्विगी और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा बंद कर दिया।
  • यह फैसला डिलीवरी बॉयज की हड़ताल और सरकारी हस्तक्षेप के बाद लिया गया।
  • केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
  • सरकार ने स्पष्ट किया कि बिजनेस मॉडल वर्कर्स की जान जोखिम में डालकर नहीं चलाया जाएगा।

4. भारत-फ्रांस के बीच 38वीं रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में

  • 13 जनवरी को नई दिल्ली में 38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता आयोजित हुई।
  • फ्रांस के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने सह-अध्यक्षता की।
  • बैठक में डिफेंस, सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई।
  • फरवरी में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे।
  • भारत और फ्रांस मिलकर ‘India-AI Impact Summit 2026’ की सह-मेजबानी करेंगे।

निधन (DEATH)

5. असम के संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन

  • 13 जनवरी को असम के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन हो गया।
  • वे 75 वर्ष के थे।
  • उन्होंने 1960 के दशक में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।
  • उनका पहला एल्बम 1968 में रिलीज हुआ था।
  • वे भारत रत्न से सम्मानित गायक भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे।
  • उन्होंने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए कई गीत गाए और संगीत दिया।

राज्य (STATE)

6. सिक्किम जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ई-परमिट अनिवार्य

  • 13 जनवरी को सिक्किम सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए ई-परमिट अनिवार्य किया।
  • यह नियम संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में लागू होगा।
  • त्सोमगो झील, युमथांग घाटी और जीरो पॉइंट के लिए ई-पास जरूरी होगा।
  • पर्यटकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर लिया गया।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY): 15 जनवरी

  • भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
  • 1949 में जनरल के.एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने।
  • 2020 में विराट कोहली को ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड मिला।
  • 2010 में 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण देखा गया।
  • 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा का निधन हुआ।
  • 1965 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना हुई।
  • 1784 में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।
🔗 स्रोत (1)
🖨️ इस महीने की PDF Download करें — ₹49
📖 Notes पढ़ना बिल्कुल Free • सिर्फ PDF के लिए ₹49
WhatsApp Support