My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
← वापस
21 Jan 2026

21 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: INS सुदर्शिनी 13 देशों की यात्रा पर; नितिन नबीन भाजपा अध्यक्ष बने; साइना नेहवाल संन्यास; वैलेंटिनो गारवानी का निधन

HI State PCS current affairs 21 january 2026 ins sudarshini
# current affairs # 21 january 2026 # ins sudarshini # lokayan 26 # nitin nabeen # bjp president # brand india defence # saina nehwal retirement # valentino garavani death # daily current affairs

नेशनल (NATIONAL)

1. नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

  • 20 जनवरी को नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
  • 14 दिसंबर 2025 को वे कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, बाद में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
  • पटना के बांकीपुर से 5 बार विधायक रह चुके हैं।
  • 2021 में बिहार सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री बने थे।
  • उन्होंने जे.पी. नड्डा की जगह ली।

2. INS सुदर्शिनी ‘लोकायन 26’ यात्रा पर निकला

  • 20 जनवरी को सेलिंग शिप INS सुदर्शिनी ‘लोकायन 26’ यात्रा पर रवाना हुआ।
  • यह 10 महीने की इंटरओशनिक यात्रा है।
  • 13 देशों के 18 बंदरगाहों से होकर गुजरेगा।
  • 22,000 नॉटिकल मील से अधिक दूरी तय करेगा।
  • 200 से अधिक नौसेना व तटरक्षक ट्रेनी सेलिंग ट्रेनिंग लेंगे।
  • डिजाइन: कॉलिन मूडी | निर्माण: गोवा शिपयार्ड।

3. भारत-केन्या रक्षा प्रदर्शनी ‘ब्रांड इंडिया’

  • केन्या के नैरोबी में ‘ब्रांड इंडिया’ रक्षा प्रदर्शनी आयोजित हुई।
  • 20 भारतीय रक्षा कंपनियों ने भाग लिया।
  • ब्रह्मोस, तेजस, आकाश, पिनाका जैसे हथियार प्रदर्शित किए गए।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास लिया

  • 35 वर्षीय साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की।
  • 2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल।
  • 2015 में विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल की।
  • पुरस्कार: अर्जुन, खेल रत्न, पद्मश्री, पद्मभूषण।

निधन (DEATH)

5. फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का निधन

  • 19 जनवरी को प्रसिद्ध डिजाइनर वैलेंटिनो गारवानी का 93 वर्ष की आयु में निधन।
  • ‘Valentino Red’ स्टाइल के लिए प्रसिद्ध थे।
  • प्रिंसेस डायना व हॉलीवुड हस्तियों के लिए ड्रेस डिजाइन की।
  • 1960 में Valentino Fashion House की स्थापना की।

आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY) – 21 जनवरी

  • 1972 – मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा राज्य बने।
  • 2000 – एशिया का पहला स्प्लिट लिवर ट्रांसप्लांट (हांगकांग)।
  • 1945 – रास बिहारी बोस का निधन।

📚 अभ्यास प्रश्न (MCQ Practice)

  1. नितिन नबीन किस पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने?
    A. कांग्रेस
    B. भाजपा
    C. आप
    D. जदयू
    उत्तर: B

  2. INS सुदर्शिनी ‘लोकायन 26’ यात्रा कितने देशों से होकर गुजरेगा?
    A. 10
    B. 11
    C. 13
    D. 15
    उत्तर: C

  3. INS सुदर्शिनी को किस शिपयार्ड ने बनाया?
    A. मझगांव डॉक
    B. गोवा शिपयार्ड
    C. कोचीन शिपयार्ड
    D. HAL
    उत्तर: B

  4. ‘ब्रांड इंडिया’ रक्षा प्रदर्शनी किस देश में आयोजित हुई?
    A. जापान
    B. केन्या
    C. UAE
    D. फ्रांस
    उत्तर: B

  5. साइना नेहवाल ने किस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता?
    A. बीजिंग 2008
    B. रियो 2016
    C. लंदन 2012
    D. टोक्यो 2020
    उत्तर: C

  6. ‘Valentino Red’ किससे संबंधित है?
    A. फिल्म
    B. फैशन डिजाइन
    C. खेल
    D. राजनीति
    उत्तर: B

  7. 1972 में किन राज्यों की स्थापना हुई?
    A. गोवा, मिजोरम
    B. मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा
    C. सिक्किम, नागालैंड
    D. बिहार, झारखंड
    उत्तर: B
🔗 स्रोत (1)
WhatsApp Support